Skip to main content

BMI क्या है? (What is BMI?)

 बीएमआई (BMI) का अर्थ शरीर द्रव्यमान सूचकांक (Body Mass Index) होता हैं। इसके द्वारा यह पता लगाया जाता है कि हमारा वजन हमारी लंबाई के अनुसार सही है या नहीं। BMI निकालने के लिए हमें वजन (किलोग्राम में) को लंबाई (वर्ग मीटर में) से विभाजित करना होता हैं। 18.49 से कम BMI दर्शाता है कि हमारा वजन कम है, जबकि 18.50 से 24.99 तक का BMI यह दर्शाता है कि हमारा वजन सामान्य हैं और 25 से 29.99 तक का BMI दर्शाता है कि हमारा वजन अधिक हैं, 30 से अधिक BMI मोटापा (Obesity) दर्शाता हैं।

 लेकिन कुछ विद्वान इसे गलत मानते हैं, क्योंकि BMI से चर्बी (Fat) व पेशी द्रव्यमान (Muscle Mass) में अंतर नहीं किया जा सकता हैं। जैसे- यदि किसी व्यक्ति का पेशी द्रव्यमान अधिक है, तो BMI के अनुसार वह मोटा होगा, जबकि कोई व्यक्ति जिसके पेशी द्रव्यमान कम है और चर्बी अधिक है, तो वह BMI के अनुसार हृष्ट-पुष्ट होगा।

और वैसे भी BMI आयु अनुसार विभाजित नहीं किया गया हैं। अतः इसे पूर्णतः सही नहीं माना जा सकता हैं।

Comments

Popular Posts

B.Sc Part-III Practical Records Complete PDF Free Download

पाचन की कार्यिकी (Physiology of Digestion)

1. मुखगुहा में पाचन (Digestion in mouth) - पाचन की प्रक्रिया यांत्रिक एवं रासायनिक विधियों द्वारा सम्पन्न होती हैं। मुखगुहा के मुख्यतः दो कार्य होते हैं- (अ) भोजन को चबाना व (ब) निगलने की क्रिया।

ओर्निथिन चक्र (Ornithine cycle)

यकृत में अमोनिया से यूरिया बनाने की क्रिया भी होती हैं। यह एक जटिल रासायनिक प्रतिक्रिया है , जिसे ऑर्निथिन चक्र (Ornithine cycle) कहते हैं। इसी का नाम क्रेब्स-हैन्सेलेट (Krebs-Henslet cycle) चक्र भी हैं। यूरिया बनने की संपूर्ण प्रक्रिया एक चक्रीय प्रक्रिया हैं तथा इसमें अमोनिया , कार्बनडाइऑक्साइड एवं अमीनो अम्ल का समूह भाग लेते हैं। इसलिए ही इसे ‘ ऑर्निथीन-ऑर्जिनीन चक्र ’ (Ornithine-Arginine cycle) भी कहते हैं। यह निम्न पदों में पूरा होता हैं -   Ornithine cycle