Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2024

आनुवंशिकी से संबंधित शब्दावली (General terminology related to genetics)

📹  Watch Video  📹 आनुवंशिक लक्षण :- सजीवों के वे लक्षण जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में प्रसारित होते है, आनुवंशिक लक्षण कहलाते हैं। आनुवंशिकी (Genetics) :- यह जीव विज्ञान की एक शाखा है, जिसके अन्तर्गत वंशागति एवं विविधता दोनों का अध्ययन किया जाता है। वंशागति आनुवंशिकी का आधार है। Genetics शब्द का प्रतिपादन बेट्सन ने किया। तद्रूप-प्रजनन-सम वंशक्रम (True Breeding) :- वह वंशक्रम जो कई पीढ़ीयों तक स्वपरागण के कारण स्थायी विशेषक प्रदर्शित करता है। उदाहरण- मेण्डल द्वारा अपने प्रयोग में प्रयुक्त मटर के चिकने या झुर्रीदार बीज, पीले या हरे बीज, फूली या सिकुडी हुई फलियाँ, हरी या पीली फलियाँ, लंबे या बौने पौधे। जनक पीढ़ी (Parental Generation) :- संतति प्राप्त करने के लिए जिन पादपों के मध्य संकरण करवाया जाता है, जनक पीढ़ी कहलाते है। प्रथम संतति पीढ़ी (First Filial Generation) :- अलग-अलग लक्षणों वाले पैतृकों के संकर से उत्पन्न पीढ़ी, प्रथम संतति पीढ़ी कहलाती है। इसका प्रयोग सामान्यतः चयनात्मक प्रजनन में किया जाता है। F2 पीढ़ी (Second Filial Generation) :- प्रथम संतति पीढ़ी के स्वपरागण से उत्पन्न पीढ़ी, द्