Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2024

सर्प दंशन उपकरण (Snake Biting Apparatus)

 अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप पर सांप पाए जाते हैं। सांप जमीन पर, समुद्र में, जंगलों में, घास के मैदानों में, झीलों में, और रेगिस्तान में भी पाए जाते है। अधिकांश सांप बिना उकसावे के मनुष्यों के प्रति आक्रामक व्यवहार नहीं दर्शाते हैं। सांप माँसाहारी होते हैं और इनके शिकार में कीड़े, पक्षी, छोटे स्तनधारी, और अन्य सरीसृप, कभी-कभी दूसरें सांप भी शामिल होते हैं। दुनियाभर में केवल 400 से 3000 सांप की प्रजातिया जहरीली है।  भारत में, केवल 330 प्रजातियां हैं और उनमें से केवल 69 प्रजातियां जहरीली है। कई सांप अपने शिकार को कसकर मार देते हैं। इस प्रक्रिया में सांप अपने शिकार के chest के चारो ओर मजबूत पकड बनाता है, जिससे शिकार का दम घुटता है या फिर कई बार कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) के कारण भी शिकार की मृत्यु हो जाती है। सांप कोल्ड ब्लडेड (Cold Blooded) होते है| सर्पदंश से होने वाले लोगो की मृत्यु की कोई निश्चित जानकारी तो नही है, लेकिन डब्ल्यूएचओ (WHO- World Health Organisation) के रिकॉर्ड के अनुसार, दुनिया में हर साल सांप के काटने से लगभग 30000 से 40000 लोगों की मौत हो जाती है। सर्पदंश