Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2019

B.Sc Part-III Practical Records Complete PDF Free Download

राजस्थान की जलवायु एवं मृदा

जलवायु Ø परिभाषा - किसी स्थान की दीर्घकालीन वायुमण्डलीय दशाओं को जलवायु कहते हैं। Ø कटिबंध - राज्य का अधिकांश भाग शीतोष्ण (उपोष्ण) कटिबंध में आता है। Ø राज्य में मानसून का प्रवेश लगभग 16 जून को होता है। Ø वर्षा की कमी - राज्य में अरावली पर्वतमाला अरब सागरीय मानसून के समानान्तर होने के कारण यहाँ वर्षा कम होती है। Ø दैनिक तापान्तर - राज्य में सर्वाधिक दैनिक तापान्तर जैसलमेर में होता है। Ø वार्षिक तापान्तर सर्वाधिक वार्षिक तापान्तर वाला जिला चुरू है। Ø पुरवाई - बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवा। Ø न्यून वायुदाब - जून माह में जैसलमेर में न्यूनतम वायुदाब होता है। Ø मावठ - शीतकाल में उत्तर-पश्चिमी चक्रवात (भूमध्यसागरीय पश्चिमी विक्षोभों) से राज्य के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में होने वाली हल्की वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते है। Ø भूमध्यसागर - मावठ का उद्गम स्थल है। Ø जैसलमेर - वार्षिक वर्षा के प्रतिशत में सर्वाधिक उतार-चढ़ाव इसी जिले में होता है। Ø वर्षा की मात्रा - राजस्थान में पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में वर्षा की मात्रा में वृद्धि होती