Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

BMI क्या है? (What is BMI?)

 बीएमआई (BMI) का अर्थ शरीर द्रव्यमान सूचकांक (Body Mass Index) होता हैं। इसके द्वारा यह पता लगाया जाता है कि हमारा वजन हमारी लंबाई के अनुसार सही है या नहीं। BMI निकालने के लिए हमें वजन (किलोग्राम में) को लंबाई (वर्ग मीटर में) से विभाजित करना होता हैं। 18.49 से कम BMI दर्शाता है कि हमारा वजन कम है, जबकि 18.50 से 24.99 तक का BMI यह दर्शाता है कि हमारा वजन सामान्य हैं और 25 से 29.99 तक का BMI दर्शाता है कि हमारा वजन अधिक हैं, 30 से अधिक BMI मोटापा (Obesity) दर्शाता हैं।  लेकिन कुछ विद्वान इसे गलत मानते हैं, क्योंकि BMI से चर्बी (Fat) व पेशी द्रव्यमान (Muscle Mass) में अंतर नहीं किया जा सकता हैं। जैसे- यदि किसी व्यक्ति का पेशी द्रव्यमान अधिक है, तो BMI के अनुसार वह मोटा होगा, जबकि कोई व्यक्ति जिसके पेशी द्रव्यमान कम है और चर्बी अधिक है, तो वह BMI के अनुसार हृष्ट-पुष्ट होगा। और वैसे भी BMI आयु अनुसार विभाजित नहीं किया गया हैं। अतः इसे पूर्णतः सही नहीं माना जा सकता हैं।

पक्षी कैसे उड़ते हैं? (How do birds fly?)

हम सभी जानते है कि पक्षियों के पास पंख (Wings) होते हैं, जो उन्हें उड़ने में मदद करता है। पक्षियों के पंखों में मजबूत मांसपेशियां (Muscles) होती है, जो उनके पंखों को फड़फड़ाने में मदद करती है। पक्षियों के पंखों की मांसपेशियों में सर्वाधिक माइटोकांड्रिया (Mitochondria) पाए जाते है, जो उनको उड़ने के लिए ऊर्जा प्रदान करते है।         पक्षियों का शरीर उड़ने के अनुकूल होता है, इनका सामने का हिस्सा संकीर्ण होता है, जो इन्हे हवा को काटने में मदद करता है। कईं पक्षी जो समूह में लंबी दूरियों तक उड़ते है, वे 'V' के रूप ('V' Formation) में उड़ते है, जिससे उनकी ऊर्जा की खपत कम होती है। साथ ही पक्षियों का शरीर बहुत हल्का (Light) होता है क्योंकि पक्षियों की हड्डियां अत्यधिक पतली व खोखली (Hollow)   होती है, जिससे उन्हें उड़ान भरने में आसानी होती है।