Skip to main content

हॉर्मोन (Hormone)

हॉर्मोन शब्द स्टर्लिंग(Sterling)  द्वारा दिया गया। हॉर्मोन’ (Hormaein)  शब्द ग्रीक भाषा का शब्द हैं, जिसका अर्थ होता हैं- उत्तेजित करना’ (To excite)

हॉर्मोन को प्राथमिक संदेशवाहकया रसायनिक संदेशवाहक भी कहते हैं। प्रथम खोजा गया हॉर्मोन सीक्रेटिन है। इसे बेलिसतथा स्टर्लिंग द्वारा 1902 में खोजा गया।

Hormone
Hormone
 


स्त्रोत तथा रसायनिक प्रकृति (Source and chemical nature) -

हॉर्मोन रसायनिक संदेशवाहक है, जो शरीर के एक भाग द्वारा स्त्रावित होते हैं तथा सीधे रक्त में जाते हैं व ये रक्त की सहायता से उनके लक्ष्य स्थान पर पहुँचते हैं। हॉर्मोन की कम मात्रा कुछ विशिष्ट कोशिकाओं या अंगों की कोशिकाओं की कार्यिकी को प्रभावित करती हैं।

 

हॉर्मोन के गुण (Characters of hormone) -

हॉर्मोन में निम्न गुण पाए जाते हैं -

  • इनमें निम्न आण्विक भार होता हैं।
  • ये तथा रक्त में विलेय होते हैं।
  • इनमें संचयी प्रभाव नहीं होता हैं।
  • ये बहुत निम्न सान्द्रता में कार्य करते हैं।
  • ये नोन-एन्टिजेनिक (Non-antigenic) होते हैं।
  • ये कार्बनिक उत्प्रेरक होते हैं।

 

हॉर्मोन के प्रकार (Types of hormone) -

कार्यिकीय क्रियाओं तथा नियंत्रण के आधार पर हॉर्मोन को 5 श्रेणियों में विभाजित किया गया हैं -

1.उपापचयन से सम्बन्धित हॉर्मोन, उदाहरण - इन्सुलिन आदि।

2. वृद्धि तथा विकास के लिए हॉर्मोन, उदाहरण - सोमेटोट्रोपिन आदि।

3. पाचन के हॉर्मोन, उदाहरण - गेस्ट्रिन, सीक्रेटिन आदि।

4. प्रजनन के लिए हॉर्मोन, उदाहरण - गोनेडोट्रोपिन तथा लिंग हॉर्मोन।

5. हॉर्मोन जो अन्य अन्तःस्त्रावी ग्रन्थियों को नियंत्रित करते हैं, उदाहरण - थायरोट्रोपिन आदि।

 

हॉर्मोन का जैवरासायनिक वर्गीकरण (Biochemical classification of hormones)-

सभी हॉर्मोन उनकी रासायनिक संरचना पर निर्भर करते हैं तथा निम्न श्रेणियों में वर्गीकृत हो सकते हैं -

 

1.फीनोलिक हॉर्मोन -

अमिनों अम्ल टाइरोसिन से व्युत्पन्न होते हैं, उदाहरण - थाइरॉक्सिन, एड्रीनलिन तथा नोरएड्रीनलिन आदि।

 

2. प्रोटीनेसीयस या पोलिपेप्टाइड हॉर्मोन -

उदाहरण - ऑक्सिटोसिन, वेसोप्रेसिन, पेराथार्मोन, प्रोलेक्टिन, सोमेटोट्रोपिन, इन्सुलिन, ग्लुकागॉन, सीक्रेटिन, रीलेक्सिन आदि।

 

3. ग्लाइकोप्रोटीनेसीयस हॉर्मोन -

उदाहरण - थायरोट्रोपिन, पुटिका उद्दीपित हॉर्मोन, ल्युटीनाइजिंग हॉर्मोन आदि।

 

4. स्टीरॉइड हॉर्मोन -

लिपिड प्रभाविता के कारण सीधे प्लाज्मा झिल्ली से गुजरते हैं तथा कोशिकाद्रव्य में ग्राहियों से गुजरते हैं, जो DNA पर कार्य करते हैं।

 

रेडियो इम्युनो एसे (Radio Immuno Assay; RIA) -

शरीर में हॉर्मोन, उनके प्रिकरसर तथा उनके उपापचयी उत्पादों की मात्रा को मापने की तकनीक हैं।

Comments

Popular Posts

B.Sc Part-III Practical Records Complete PDF Free Download

पाचन की कार्यिकी (Physiology of Digestion)

1. मुखगुहा में पाचन (Digestion in mouth) - पाचन की प्रक्रिया यांत्रिक एवं रासायनिक विधियों द्वारा सम्पन्न होती हैं। मुखगुहा के मुख्यतः दो कार्य होते हैं- (अ) भोजन को चबाना व (ब) निगलने की क्रिया।

ओर्निथिन चक्र (Ornithine cycle)

यकृत में अमोनिया से यूरिया बनाने की क्रिया भी होती हैं। यह एक जटिल रासायनिक प्रतिक्रिया है , जिसे ऑर्निथिन चक्र (Ornithine cycle) कहते हैं। इसी का नाम क्रेब्स-हैन्सेलेट (Krebs-Henslet cycle) चक्र भी हैं। यूरिया बनने की संपूर्ण प्रक्रिया एक चक्रीय प्रक्रिया हैं तथा इसमें अमोनिया , कार्बनडाइऑक्साइड एवं अमीनो अम्ल का समूह भाग लेते हैं। इसलिए ही इसे ‘ ऑर्निथीन-ऑर्जिनीन चक्र ’ (Ornithine-Arginine cycle) भी कहते हैं। यह निम्न पदों में पूरा होता हैं -   Ornithine cycle