Skip to main content

राइबोसोम (Ribosome)


* राइबोसोम को सर्वप्रथम पादप कोशिका में रोबिन्सन व ब्राउन’ (Robinson & Brown) ने प्रेक्षित किया था।
* पेलेड’ (Palade) ने इन्हें जंतु कोशिकाओं में प्रेक्षित किया। राइबोसोम’ (Ribosome) शब्द पेलेडने ही दिया, इसलिए इन्हें पेलेड कण भी कहा जाता हैं।
* ये सभी जीवित कोशिकाओं में पाए जाते हैं। (प्रोकेरियोटिक व यूकेरियोटिक दोनों में)। अपवादस्वरूप ये स्तनधारियों की लाल रूधिर कणिकाओं में नहीं पाए जाते हैं। इन्हें सार्वत्रिक कोशिकांग भी कहा जाता हैं।
* ये कोशिका के सबसे छोटे कोशिकांग (Smallest cell organelle) हैं।
* ये झिल्लीरहित कोशिकांग हैं।
* इन्हें प्रोटीन के कारखाने (Factory of protein) भी कहा जाता हैं।
* ये ऐसे कोशिकांग हैं, जो अन्य कोशिकांगों में भी पाए जाते हैं। अतः इन्हें कोशिकांग में कोशिकांग’ (Cell organelle in cell organelle) भी कहा जाता हैं।

ribosomes
Ribosomes



राइबोसोम दो उपइकाईयों से मिलकर बना होता हैं, जिनमें एक बड़ी उपइकाई व एक छोटी उपइकाई होती हैं। छोटी उपइकाई बड़ी उपइकाई के ऊपर एक टोपी समान संरचना की तरह रहती हैं। राइबोसोम की बड़ी उपइकाई गुम्बदाकार तथा छोटी उपइकाई अण्डाकार होती हैं। राइबोसोम ऋणावेशित होते हैं तथा इनका रासायनिक संघटन r-RNA + प्रोटीन हैं।

राइबोसोम की दो उपइकाईयाँ Mg आयनों की एक विशिष्ट सान्द्रता के कारण एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं। जब Mg आयन की सान्द्रता एक क्रान्तिक स्तर से कम होती हैं, तब राइबोसोम की दोनों उपइकाईयाँ आपस में पृथक हो जाती हैं, परंतु मैग्नीशियम आयनों की सान्द्रता को 10 गुना कर दिया जाए, तो दो राइबोसोम आपस में मिलकर द्विलक बनाते हैं। राइबोसोम के निर्माण के लिए मैग्नीशियम आयनों की सान्द्रता 0.001मोल होती हैं जब इसे 10 गुना से बढ़ाया जाता हैं, तो द्विलक (Dimer) बनते हैं।
द्विलक
70s + 70s = 100s
80s + 80s = 120s
यहाँ s = Svedberg’s unit
          प्रोटीन संश्लेषण के दौरान एक m-RNA पर कई राइबोसोम जुड़कर श्रृंखला बनाते हैं, इसे पोलीसोम या पोलीराइबोसोम या इर्गोसोम (Poly-some or Polyribosome or Ergo-some) कहा जाता हैं।

Polyribosome
Polyribosome


प्रोकेरियोट्स में r-RNA व प्रोटीन दोनों ही कोशिका द्रव्य में बनते हैं। जबकि यूकेरियोट्स में r-RNA केन्द्रिका में बनता हैं। अतः राइबोसोम्स भी केन्द्रिका में बनते हैं। इसी कारण केन्द्रिका को राइबोसोम्स की फेक्ट्री’ (Factory of ribosome) कहा जाता हैं।


राइबोसोम्स के कार्य (Functions of ribosome) -

1.मुक्त राइबोसोम अस्त्रावी प्रोटीन्स बनाते हैं।
2. जबकि अन्तःप्रर्द्रव्यी जालिका से बंधित राइबोसोम स्त्रावी प्रोटीन्स बनाते हैं।
3. प्रोटीन्स की फोल्डिंग एक विशेष प्रकार के प्रोटीन चेपेरॉन (Chaperon) के द्वारा होती हैं।

Comments

Popular Posts

B.Sc Part-III Practical Records Complete PDF Free Download

पाचन की कार्यिकी (Physiology of Digestion)

1. मुखगुहा में पाचन (Digestion in mouth) - पाचन की प्रक्रिया यांत्रिक एवं रासायनिक विधियों द्वारा सम्पन्न होती हैं। मुखगुहा के मुख्यतः दो कार्य होते हैं- (अ) भोजन को चबाना व (ब) निगलने की क्रिया।

ओर्निथिन चक्र (Ornithine cycle)

यकृत में अमोनिया से यूरिया बनाने की क्रिया भी होती हैं। यह एक जटिल रासायनिक प्रतिक्रिया है , जिसे ऑर्निथिन चक्र (Ornithine cycle) कहते हैं। इसी का नाम क्रेब्स-हैन्सेलेट (Krebs-Henslet cycle) चक्र भी हैं। यूरिया बनने की संपूर्ण प्रक्रिया एक चक्रीय प्रक्रिया हैं तथा इसमें अमोनिया , कार्बनडाइऑक्साइड एवं अमीनो अम्ल का समूह भाग लेते हैं। इसलिए ही इसे ‘ ऑर्निथीन-ऑर्जिनीन चक्र ’ (Ornithine-Arginine cycle) भी कहते हैं। यह निम्न पदों में पूरा होता हैं -   Ornithine cycle