सजीव कोशिका में उपस्थित कोशिकाद्रव्य तथा उसके
केन्द्रक में उपस्थित केन्द्रक द्रव्य (Nucleoplasm) मिलकर
जीवद्रव्य का निर्माण करते हैं। अतः स्पष्ट हैं कि
जीवद्रव्य (Protoplasm) =
कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) + केन्द्रक
द्रव्य (Nucleoplasm)
जीवद्रव्य की खोज ‘एल्फोसो
कॉर्टी’ (Alfonso Corte) ने की।
जीवद्रव्य के लिए ‘सारकोडे’
(Sarcode) शब्द ‘फेलिक्स डुजार्डिन’ (Felix Dujardin) ने
दिया।
जीवद्रव्य के लिए ‘प्राटोप्लाज्म’
(Protoplasm) शब्द ‘पुरकिन्जे’
(Purkinje) ने दिया।
‘मैक्स शुल्जे’ (Max Sulje) ने जीवद्रव्य सिद्धांत (Protoplasm theory) दिया।
जीवद्रव्य में ही समस्त जैविक क्रियाऐं सम्पन्न होती
हैं,
इसीलिए ‘हक्सले’
(Huxley) ने ‘जीवद्रव्य को जीवन का भौतिक आधार’
(Protoplasm is the physical basis of life) कहा।
जीवद्रव्य के भौतिक गुण
(Physical properties of protoplasm) -
1.जीवद्रव्य रंगहीन, स्वच्छ
एवं चिपचिपा गाढें तरल के रूप में होता हैं। यद्यपि इसमें जल की मात्रा सर्वाधिक
होती हैं।
2. जीवद्रव्य लचीला एवं कणिकीय संरचनाओं युक्त गाढ़ा
तरल होता हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार के कोशिकांग भी पाए
जाते हैं।
3. जीवद्रव्य में उपस्थित कण समान रूप से वितरित
रहते हैं, लेकिन नीचे नहीं बैठते। इन कणों का आकार 0.02
µ से 20 µ तक होता हैं।
4. जीवद्रव्य कॉलोइडी स्वभाव प्रकट करता हैं। इसके
कॉलोइडी विलयन के समान लक्षण निम्न हैं -
* यह श्यानता (Viscosity)
दर्शाता हैं
* यह सौल-जैल रूपों में परिवर्तित हो सकता हैं
(Changes in sol-gel forms)
* स्कन्दन (Coagulation)
* विद्युत प्रवाहिता (Electric conduction)
* दृश्य प्रकाश किरणों का विवर्तन (टिण्डल प्रभाव)
[Visible light diffraction)
* संकुचन (Contraction)
* प्रत्यास्थता (Elasticity)
आदि।
जीवद्रव्य का रासायनिक संगठन
(Chemical composition of protoplasm) -
सजीव कोशिका के जीवद्रव्य का अध्ययन उसकी जीवित
अवस्था में संभव नहीं होता, क्योंकि इसके विश्लेषण हेतु जैसे ही
जीवद्रव्य को निकाला जाता हैं, वह मृत्त हो जाता हैं। लगभग 50 से अधिक प्रकार के यौगिक जीवद्रव्य में उपस्थित होते हैं, जो निम्न प्रकार से अपनी प्रतिशत मात्रा दर्शाते हैं-
Chemical composition of protoplasm
|
|
जल
|
70
से 90 प्रतिशत
|
प्रोटीन
|
10 से 15 प्रतिशत
|
कार्बोहाइड्रेट
|
2
से 2.5 प्रतिशत
|
लिपिड
|
1 से 1.5 प्रतिशत
|
अकार्बनिक पदार्थ
|
1
से 1.5 प्रतिशत
|
न्यूक्लिक अम्ल
|
5 से 7 प्रतिशत
|
जलीय पादपों की कोशिकाओं के जीवद्रव्य में लगभग 95 प्रतिशत जल उपस्थित होता हैं। लेकिन बीजों व भ्रूणीय कोशिकाओं में जल की
मात्रा 10-15 प्रतिशत होती हैं।
Comments
Post a Comment